Thursday, 10 November 2011

Shakuntala Hawaldar....


I am not just a body for you.
You have traveled further into me, with me, beyond yourself to me,
You have crossed boundaries that encase me, enclose me,
Opened doors to new worlds, beneath new suns which know no settings,
Now you can cross oceans, you will not leave me,
A void like the silent shell on the shore.
You will be here in the rain,
In the sunlight, walking, talking
Laughing to the roofless skies,
You will be here in the sea,
In the storm, thinking, suffering, loving,
Merging in the million drops
Which know no bodies
No boundaries beyond this mystic mutuality.

Where I am, where you are;
Now you can go to other bodies
Beyond this shore
Love them, stir them,
Give them all of you and me
I can enchain them, encircle them,
Encompass them all with your love and mine,
Desireless and free.
- Shakuntala Hawaldar (from Mauritius)

मैं महज़ एक शरीर नहीं हूँ तुम्हारे लिए. 
तुमने मेरे साथ मेरे भीतर अपने से परे एक यात्रा तय की है आगे की ओर, 
तुमने उन सीमाओं को पार किया है
जो मुझे घेरते हैं, सीमित करते हैं
तुमने खोले हैं नए सूर्यों तले नई दुनियांओं के दरवाज़े
जहां कुछ भी व्यवस्थित नहीं है
अब तुम कर सकते हो पार महासागरों को
पर तुम मुझे छोड़ोगे नहीं
किनारे पर खामोश शून्यता में डूबी एक सीपी की तरह।
तुम होगे यहां बारिश में,
खिली धूप में चलते हुए, बतियाते हुए
छतविहीन आकाश पर हंसते हुए,
तुम होगे यहां समंदर में, तूफान में
सोचते हुए, सहते हुए, करते हुए प्यार
उन लाखों बूंदों में घुलते हुए
जो नहीं जानते हैं किसी भी अस्तित्व को,
सिवाय इस रहस्यवादी पारस्परिकता के ।

कहां हूं मैं, कहां हो तुम;
जा सकते हो तुम अब दूर दूसरे अस्तित्वों में
इस किनारे से परे...
प्यार करो उन्हें, झकझोरो उन्हें
दे डालो उन्हें सर्वस्व -- अपना और मेरा
मैं उन्हें जकड़ सकती हूं, घेर सकती हूं
और ढ़ंक ले सकती हूं
तुम्हारे और अपने इच्छारहित, मुक्त समूचे प्यार की बदौलत।

शकुंतला हवलदार (मॉरीशस)

No comments:

Post a Comment